Priyanka meher

प्रियंका मेहर – अपने शौक को Passion बना कैसे कमाया दुनियाभर में नाम, जानिए इस Garhwali Superstar की पूरी कहानी


ऐसा कहा जाता है कि संगीत ऐसा माध्यम है जिससे किसी का भी दिल जीता जा सकता है।

कुछ ऐसा ही उत्तराखंड की मशहूर गायिका प्रियंका मेहर (Priyanka Meher) ने किया।

इन्होंने सुरीली आवाज के माध्यम से लाखों-करोड़ों लोगों के दिल में अपनी पहचान बनाई है।

एक संगीत प्रेमी परिवार से आने वाली प्रियंका ने ये साबित कर दिया कि शौक को पैशन(passion) में बदला जा सकता है।

इन्होंने अपनी मेहनत और लगन के चलते यूट्यूब पर अपने गायन के बिनाह पर एक अनूठी पहचान बनाई।

प्रियंका का आरंभिक जीवन


प्रियंका मेहर एक सामान्य परिवार से आती हैं। इनका जन्म 17 अक्टूबर 1996 में देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था।

उनके परिवार में माता- पिता और साथ ही भाई बहन हैं। उनके भाई का नाम दीपक मेहर है जो कि भी एक गायक हैं।

वहीं उनकी बहन का नाम दीपिका मेहर नेगी है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून स्थित श्री गुरुराम राय (SGRR) रेस कोर्स से शुरु की।

एक संगीत प्रेमी परिवार से होने के कारण बचपन से ही उनकी रूचि संगीत में थी।

इसके बाद अपने भाई से प्रेरणा लेकर 11वीं क्लास में क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरु किया।

हालांकि स्कूल के दिनों में उन्होंने संगीत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उसके बाद 12वीं होने के पश्चात उन्होंने फिर अपने भाई को गाते हुए देखा और इसी वजह से प्रियंका ने भी गाना शुरू कर दिया।

ऐसे हुई प्रियंका मेहर के करियर की शुरुआत

कहते है कि बचपन के दौरान परिवार से मिली कई शिक्षाएं हमारे साथ जीवन भर रहती हैं कुछ ऐसा ही प्रियंका मेहर के साथ भी हुआ।

आपको बता दें कि प्रियंका एक संगीत प्रेमी परिवार से आती हैं।

यही कारण है कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था और उन्हें गाना गाने के लिए प्रेरणा अपने भाई दीपक मेहर से मिली।

जानकारी के अनुसार प्रियंका के भाई दीपक भी एक संगीतकार और गायक है।

उन्हीं को गाते देख प्रियंका का संगीत के प्रति रुझान बढ़ता चला गया और उन्होंने गाने गाना शुरु कर दिया।

यूं ही गाने गाते गाते प्रियंका के मन में यूट्यूब पर गाकर वीडियो डालने का ख्याल आया।

उसके बाद उन्होंने जब अपनी मेहनत और लगन से गाने बनाकर यूट्यूब पर डाला तो कुछ दिन बाद ही वो वीडियो वायरल हो गया।

इसके साथ ही प्रियंका रातों-रात स्टार बन गई।

फिर धीरे-धीरे उन्होंने मैशअप करना शुरु किया और बाद में अपने ओरिजिनल गाने भी यूट्यूब पर डाले. लोगों को प्रियंका का ये अंदाज बहुत पसंद आया।

एक वायरल गाने से रातों-रात बनी स्टार


आपको बता दें कि वैसे तो प्रियंका मेहर अभी तक कई कुमाऊनी और गढ़वाली गाने गा चुकी हैं।

लेकिन एक गाना ऐसा है जिससे प्रियंका के करियर को उड़ान मिली है और इसी गाने की बदौलत एक गायिका के रूप में इनको पहचान मिली।

दरअसल प्रियंका मेहर का पहला गाना, ‘ए मेरो गोपाला मिथे छोड़ के ना जै’ ऐसा वायरल हुआ जिससे प्रियंका को रातों-रात सफलता मिली।

यही नहीं इस गाने के बाद प्रियंका ने ऐसे कई पहाड़ी हिट गाने गाए हैं।

इसके बाद प्रियंका ने एक गाने का मैशअप, ‘रणसिंग बाजों’ गाया जो लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गया।

जाहिर है कि प्रियंका की आवाज ही ऐसी है जो हर किसी को दीवाना बना देती है।

अपनी क्रिएटिविटी के चलते की बॉलीवुड में एंट्री


यही नहीं प्रियंका मेहर की खासियत है कि वो क्रिएटिव हैं और अपनी क्रिएटिविटी के चलते वो बाकी गायिकाओं से अलग करके देखी जाती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका और रैपर रोंगपाज (rongpaz) ने साथ मिलकर बॉलीवुड के रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) के हिंदी गाने ‘गेंदा फूल’ का एक अनूठा पहाड़ी वर्जन बनाया

एक तरह से देखा जाए तो इसी गीत के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

इस गाने के बाद प्रियंका ने कई फ्यूजन गाने बनाए जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

इसके बाद प्रियंका ने ‘घूमे दे’ गाना गाया. इसके साथ ही उन्हें लोगों में ख़ास लोकप्रियता मिली।

इसके बाद भी प्रियंका ने कई सारे कुमाऊनी, गढ़वाली, हिमाचली, हिंदी, नेपाली, जौनसारी आदि कई तरह के गाने गाए।

यूट्यूब पर जलवा बिखेर रही हैं प्रियंका


प्रियंका मेहर ने नाम एक तरह से यूट्यूब से ही कमाया है। उनके अपने इस चैनल पर साढ़े चार लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

वहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने चैनल पर कई वीडियो सॉन्ग डाले हुए हैं, जिन्हें लाखों बार देखा जा चुका है।

जाहिर है के यूट्यूब पर प्रियंका की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

इसके अलावा प्रियंका का एक और ब्लॉक चैनल है जिसका नाम है मेहर वाणी (Meher Vani). इस चैनल पर वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के पल ब्लॉग्स (vlogs) के रूप में शेयर करती हैं।

वहीं लोग भी प्रियंका के इन वीडियोज को भी काफी पसंद करते हैं। प्रियंका घूमने की काफी शौकीन है इसलिए वो अक्सर ट्रैवल ब्लॉग्स भी बनाती रहती हैं।

देश भर में इवेंट्स भी करती हैं प्रियंका


प्रियंका मेहर उत्तराखंड की एक लोकप्रिय गायिका है।

आपको बता दें कि इन्होंने कई इवेंट्स किए हैं, जैसे कि कॉर्पोरेटिव इवेंट, वेडिंग, बर्थडे, प्राइवेट पार्टीज, कॉलेज इवेंट्स, बैचलर पार्टी, स्पोर्ट्स इवेंट्स, कल्चरल फेस्टिवल, सोशल गिग्स और भी कई तरह के कस्टमाइज इवेंट्स प्रियंका पूरे भारत भर में कर चुकी हैं।

इससे ही उन्होंने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही नहीं इनको लगातर इवेंट्स के ऑफर आते रहते हैं जिसके चलते ये कई दिन पहले एडवांस में ही बुकिंग लेती हैं।

प्रियंका मेहर के सोशल मीडिया एकाउंट्स

प्रियंका मेहर का यूट्यूब चैनल – Youtube / Priyanka Meher

प्रियंका मेहर का इंस्टाग्राम हैंडल – Instagram / Priyanka Meher

प्रियंका मेहर का फेसबुक पेज – Facebook / Priyanka Meher

प्रियंका मेहर का ईमेल – priyankameher0743@gmail.com 



अपने जुनून और प्रयासों के बल पर प्रियंका ने ये साबित कर दिया है कि अगर आप किसी काम में अपना दिल और समय दोनों लगाएंगे तो वो आपको एक दिन तरक्की जरूर दिलाएगा।

आने वाली कई पीढ़ियां प्रियंका मेहर से निरंतर प्रेरित होती रहेंगी और अपने जुनून से एक नया इतिहास लिखेंगे। साथ ही प्रियंका युवा पीढ़ी के लिए सदैव एक प्रेरणास्त्रोत बनी रहेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Follow Uttarakhand99